नौतपा के दूसरे दिन लू और तेज धूप से परेशान रहे लोग
मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो जाने से सड़कों पर शाम पांच बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। सुबह सात बजे से तेज धूप के साथ गर्म हवा के चलते से लोग परेशान रहे। जिले के सरकारी कार्यालयों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ रही। जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था वही सरकारी कार्यालयों में पहुंचे थे, अन्यथा कर्मचारी कूलर के सहारे विभागीय कामकाज निपटाने में जुटे रहे। नौतपा के दूसरे दिन जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो जाने से लोग परेशान हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.