नौतपा के दूसरे दिन भी हुई भीषण गर्मी
हापुड़, मई 26 -- नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप ने आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं और बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दे रही है। नौतपा के प्रभाव के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिनभर चल रही गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही हैं। दोपहर के समय स्थिति और अधिक कठिन हो जाती है, जिसके चलते लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौतपा के दूसरे दिन गर्मी ने बरपाया कहर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा गर्मी का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। पशु-पक्षी भी छांव और पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.