नौतपा के दूसरे दिन पारा 44 डिग्री, हीट वेव ने किया बेहाल
बागपत, मई 26 -- बागपत। नौतपा के दूसरे दिन समूचा जिला भीषण गर्मी की चपेट में रहा। सुबह नौ बजे से पहले ही धूप ने अपनी तल्खी बिखेरना शुरू कर दिया। तल्ख धूप के चलते लोग परेशान रहे, तो दिन चढ़ने के साथ में पारा चढ़ता चला गया। इधर गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करते दिखाई दिए। दोपहर के समय तो सड़क से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह लोग सोकर उठे, तो सूरज निकलने से पहले ही हवा ने गर्मी का अहसास शुरू करा दिया। धूप निकलने के बाद में गर्म हवाओं का प्रकोप भी बढ़ गया। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करते हुए दिखाई दिए। सुबह दस बजे से ही धूप के तेवर इतने तल्ख थे कि लोग घर से बाहर निकलने से कतराते रहे। जिन्हें जरूरी काम से निकलना था या नौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.