नौतपा के तीसरे दिन मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत
प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। नौतपा के दो दिन तक तपने के बाद बुधवार को मौसम ने करवट ली। मंगलवार मध्य रात्रि के बाद और बुधवार भोर में हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से हवाएं चलने से तपिश भी कमजोर हो गयी। मौसम में बदलाव से रात व दिन के तापमान में गिरावट होने से उमस से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त था। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से आदमी ही हीं बल्कि बेजुबान भी परेशान थे। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बढ़ी उमस, दोपहर में तपिश ने बेहाल किया सबसे ज्यादा दिक्कत रात के तापमान में निरंतर वृद्धि होने से हो रही थी। न्यूनतमत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.