नौतपा के तीसरे दिन भी आसमान से बरसी आग
बदायूं, मई 28 -- बदायूं। जिले में नौतपा के तीसरे दिन भी सूर्यदेव के तीखे तेवरों से आसमान से आग बरसती रही। सुबह 10 बजते ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। मंगलवार को अचानक आई आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने राहत देने के बजाय हवा में नमी बढ़ा दी, जिससे उमस का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म हवाओं और पसीने से तर-बतर कर देने वाली साबित हो रही हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। जिले में नौतपा की शुरुआत से ही मौसम के मिजाज बेहद तल्ख बने हुए हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर चली गर्म पछुआ हवाओं ने सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए। दोपहर के समय बाजार और मुख्य मार्ग पूरी तरह सुने नजर आए। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.