नौतपा के तीसरे दिन दहक उठी धरती, बहका सूरज
झांसी, मई 27 -- झांसी। नौतपा के तीसरे बहके सूरज से रानी की नगरी झांसी धधक उठी। ..हर तरफ हाय गर्मी उफ ये गर्मी की सदाएं सुनाई दीं। दोपहर 2.30 बजे शहर का अधिकतम पारा @46.6 डिग्री दर्ज किया गया। यही नहीं छह घंटे तक नगर का ताप 40 डिग्री से ऊपर रहा। न बंदों को घरों में चैन मिली और न बाहर। भरी दुपहरी गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे, सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। हीट वेव कहर ढाती दिखी। जरूरी काम से निकले बंदे ब-पर्दा रहा। न्यूनतूम पारा 31 डिग्री होने से रात भी उबल पड़ी। बुधवार तीसरे दिन भी अधिकतम पारा 46 डिग्री से ऊपर होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। यह भी पढ़ें- धधकती रही शहर की धरती, पारा 44 डिग्री पार आकाश से बरस रही आग से धरा झुलस उठी। सुबह 5.25 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा करीब 28 डिग्री था। सुबह 10.30 बजते लपट चलने लगी। जरूरी काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.