नौतपा के चौथे दिन भी बांटा शरबत, हुए भंडारे
मुरादाबाद, मई 28 -- नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को भी लोगों ने राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शरबत एवं भंडारे का वितरण किया। विश्व जागृति मिशन ने कांठ रोड स्थित पुष्पांजलि के गेट पर शिविर लगाकर शोभा अग्रवाल के सानिध्य में शरबत एवं कढ़ी चावल का वितरण किया। राहगीरों के प्रति सदस्यों का सेवा भाव देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में शोभा अग्रवाल सहित मीरा अग्रवाल, विधुला अग्रवाल, विनोद भटनागर, संजीव सैनी, सीमा शर्मा, आरसी तिवारी, हरि शंकर,गंगा राम,घनश्याम, अक्षय रस्तोगी, विवेक शर्मा, राम निवास, संजीव वर्मा, मदन गोपाल आदि शामिल रहे। कायस्थ समाज ने बारादरी स्थित श्री बाला जी हठीले वाले हनुमान जी के मंदिर पर शरबत वितरित किया। यह भी पढ़ें- मां की पुण्यतिथि पर बांटा ठंडा शरबत, राहगीरों को मिली गर्मी से राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.