नौतपा के एक दिन पूर्व ही 45 डिग्री पार पहुंचा पारा
आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। नौतपा के एक दिन पूर्व ही जिले में सूर्य की तपिश के साथ ही गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। दिन में लू के साथ तेज धूप की तपिश शरीर को झुलसा दे रही है, वहीं रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तीन दिन की तुलना में रविवार को दिन और रात का पारा बढ़ गया। रविवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इधर हीटवेव को लेकर अलर्ट के साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी किया है। करीब एक सप्ताह से सूर्य की तपिश के साथ ही तापमान बढ़ने से लोग बेहाल है। सुबह होते ही सूरज तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दे रहे हैं। सुबह और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन में आसमान से आग बरस रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद से लू के थपेड़े चलने से लोग अपने घरों की ओर रुख कर ले रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.