नौतपा की शुरुआत: सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, अगले 9 दिनों तक प्रचंड गर्मी और उमस का अलर्ट
मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जेठ महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही अब अगले नौ दिनों तक जिले में साल की सबसे भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। सोमवार को ही सुबह से ही सूर्य की तीखी किरणों और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते स्थिति यह हो गई कि उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही चेहरों को गमछे और स्कार्फ से ढककर बाहर निकलते दिखे। इस भीषण गर्मी का सबसे बुरा असर दैनिक मजदूरों, रिक्शा चालकों और ठेला लगाने वालों पर पड़ा है, जिनकी रोजी-रोटी धूप में खड़े रहने पर ही निर्भर है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.