शामली, मई 28 -- शामली। जिले में नोतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में हीटवेव से प्रभावित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर डीहाइड्रेशन, पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार बढ रहें तामान के चलते जिले के सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में हीटवेव से प्रभावित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार को तापमान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल रहा। अधिकतर मरीज डीहाईड्रेशन, पेट दर्द,उल्टी, दस्त, चक्कर से ग्रस्त मिल रहें है। चिकित्सकों की माने तो मरीजों को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शरीर में पानी की क...