नौतपा की तपिश से उबल रहा औरैया, बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। नौतपा शुरू होते ही जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। वहीं लगातार हो रही घोषित और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में शहर की प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखाई दी। बाजारों में भी ग्राहक कम पहुंचे। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत मजदूरों, रिक्शा चालकों, डिलीवरी बॉय और खुले में काम करने वाले लोगों को हो रही है। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.