गंगापार, मई 25 -- भीषण गर्मी और लू के नौ दिनों वाले नौतपा की शुरुआत सोमवार से हो गई है। यह अवधि दो जून तक रहेगी। इस दौरान सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से तापमान अपने चरम पर रहेगा। मौसम विभाग ने भी भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 46-48 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्म हवा चलेगी। नौतपा के शुरू होने से सोमवार को दोपहर लोगों के मोबाइल पर अलर्ट भी आया है और बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,प्रयागराज में तेज तपन की चेतावनी मिली है। सोमवार को सुबह 8 बजे से ही तापमान में तेजी आने लगी और दोपहर तक पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालात ऐसे रहे कि पंखे, कूलर और एसी भी गर्म हवा फेंक रहे थे। आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति के कारण दोपहर में सड़कें सूनी रह...