नौतपा का प्रचंड प्रहार: आसमान से बरसी आग, लू के थपेड़ों से हाल-बेहाल
बुलंदशहर, मई 25 -- जेठ की तपिश के बीच सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई। पहले ही दिन सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने आमजन को झुलसा दिया। आसमान से बरसती आग और धूलभरी गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों से लोग दिनभर बेहाल रहे। सुबह सूरज की किरणें निकलने के साथ ही लोग पसीने से तर-बतर हो गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तपिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिसके चलते दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी से बचाव के तमाम प्रयास किए, लेकिन गर्मी के आगे नाकाफी साबित हुए। सोमवार को सुबह से ही गर्मी के चलते शरीर से पसीना नहीं रूका। दिन बढ़ने के साथ सूर्यदेव के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर के समय तपिश और गर्मी के चलते जनजीवन बेहाल हो गया। राहगीर और वाहन चालकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.