नौतपा का कहर, सूने पड़े बाजार पारा 45 के पार, जनजीवन ठप
अलीगढ़, मई 28 -- बुधवार को ग्रामीण अंचल में गर्मी से लोगों का रहा हाल-बेहाल, कस्बों की सड़कें रहीं सूनी बरला, संवाददाता। भीषण गर्मी और नौतपा के तपते सूरज ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को को बरला का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बरला मोड़ चौराहे पर चिलचिलाती धूप का असर साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर सन्नाटा है और इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। जो राहगीर मजबूरी में यात्रा कर रहे हैं, वे भीषण गर्मी से बचने के लिए सिर और शरीर को कपड़े से पूरी तरह ढंककर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के साथ लू का सितम जारी, गंतव्य तक पहुंचना रहा मुश्किललगातार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.