नौतपा आज से शुरू, तापमान और बढ़ने के आसार
कौशाम्बी, मई 24 -- ज्येष्ठ माह में वैसे भी गर्मी अपने चरम पर रहती है। इस दौरान नौ दिनों तक रहने वाले नौतपा की शुरुआत सोमवार 25 मई से हो रही है। दो जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान गर्मी का प्रकोप और बढ़ जाएगा। इतना कि दिन के साथ-साथ रात में भी लू का प्रकोप रहेगा। ऐसे में लोगों को नौ दिनों तक विशेष सावधानी बरतनी होगी। ज्येठ माह के प्रथम पक्ष में नौतपा और दूसरे पक्ष में लगने वाले मृगशिरा नक्षत्र के दौरान गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों को सांस लेने तक में परेशानी होती है। इस वर्ष नौतपा की शुरुआत सोमवार से हो रही है। अभी तक लोग भीषण गर्मी का सामना तो किसी प्रकार कर ले रहे थे, पर सोमवार से सूरज की किरणें इतनी तीक्ष्ण होंगी कि सुबह दस बजे के बाद से उन्हें बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाएगा। गर्म हवाओं के चलने से जनमानस समेत जीव-जंतुओं, पश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.