नौतपा: 46 डिग्री तापमान से तपे लोग, शुक्रवार से बदलेगा मौसम
मैनपुरी, मई 27 -- जिले में नौतपा का असर लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। बुधवार को सुबह नौ से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कम रही। गर्मी के चलते बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार गुरुवार को भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.