सीवान, जून 18 -- नौतन,एक संवाददाता। रामपुर-मठिया मार्ग पर बुधवार की दोपहर तेज धूप में रामपुर से साईकिल से अपने घर जा रहे व्यक्ति की सड़क पर गिर कर मौत हो गई। मृत व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के हसुआ गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर सिंह के 46 वर्षीय पुत्र सजय सिंह है। इस संबंध में मृत के पुत्र शुभम सिंह ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि 17 जून को उनके पिता रामपुर से साइकिल से अपने घर हसुआ आ रहे थे। कि शाहपुर गांव के पक्की सड़क पर सड़क पर गिर गये। जिस दौरान उनके नाक तथा कान से खून बहने लगा। इस कारण उनकी मौत हो गई। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा बनवाकर परिजन को सौप दिया गया। वहीं शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...