बगहा, मई 16 -- नौतन। पुलिस ने लापता युवक को बेतिया से 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि गुरुवार को लापता युवक की पत्नी ने थाने में आवेदन देकर पति के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें दारोगा मो. अशलम राजाराम कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस बारिकी से खोजबीन करते हुए महज़ 24 घंटे के अंदर युवक को बेतिया से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवक को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- युवक ने बयासी गंगा पुल से लगाई छलांग, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग यह भी पढ़ें- पांच महीनों से गायब सहायक बैंक मैनेजर बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...