नौतन में युवक का अपहरण कर गोली मारने से सनसनी, इलाज के दौरान मौत
सीवान, मई 24 -- सीवान। जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में शनिवार की रात अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक युवक का घर से अपहरण कर गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पहले सीवान सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाकुर के रामपुर गांव निवासी बुलेट अंसारी उर्फ नसिरुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात 20 से 25 की संख्या में बाइक सवार हथियारबंद अपराधी गांव में पहुंचे। अपराधियों ने सीधे बुलेट अंसारी के घर पर धावा बोल दिया।
घटना का विवरण परिजनों के अनुसार अपराधियों ने युवक को दरवाजे से पकड़ लिया और करीब 50 मीटर दूर पूरब दिशा में ले जाकर गोली मार दी। घटना को अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.