सीवान, मई 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नौतन थाना क्षेत्र के बरोहा गांव के समीप गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बरोहा गांव निवासी स्वर्गीय कपिल सिंह के 55 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह के रूप में की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के बांका सिंह की भी मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाए जाने पर इलाज के दौरान हो गई। एक व्यक्ति मैनेजर सिंह का इलाज चल रहा है। मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से विवाद पहले से था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- नौतन में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो जख्मीघटनाक्रम घटना के संबंध में बताया गया है कि ल...