सीवान, मार्च 19 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड की मुरारपट्टी पंचायत में बुधवार को पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण हो गया। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया। प्रशासन की बूथों पर चुस्त - दुरुस्त व्यवस्था रही। मुरारपट्टी पंचायत के पैक्स मतदाता सूची में महिला पुरुष समेत तीन हजार मतदाता है। मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा मध्य विद्यालय कीलपुर-2 में बूथ नंबर 1-क से लेकर 1-ङ तक कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ पर 600 मतदाताओं का मतदान होना था। चुनाव निर्धारित समयानुसार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ तथा साढ़े चार बजे संपन्न हो गया। इस दौरान बूथ नंबर 1-क पर 206, 1-ख पर 266, 1-ग पर 272, 1-घ पर 356 तथा 1-ङ पर 340 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन हजार मतद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.