बगहा, फरवरी 20 -- नौतन। समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कांड़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दक्षिण तेल्हुआ ब्रह्म टोला के शराब माफिया जलेश्वर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि शराब माफिया जलेश्वर यादव पर शराब का कई कांड दर्ज है। वहीं कांड के फरार आरोपी मंगलपुर गुदरिया के विनेश्वर पासवान उर्फ दिगेश्वर पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि जलेश्वर पासवान के विरुद्ध 482/25 में कांड दर्ज हैं वहीं विनेश्वर उर्फ दिगेश्वर पासवान 52/26 के आरोपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.