सीवान, अप्रैल 6 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के खाप बनकट पंचायत के विशुनपुरा गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों ही ओर से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसमें चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तीन अलग-अलग आवेदन देकर मारपीट करने रुपए छीनने तथा बंदूक लहराने की बात कहीं है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नौतन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के राकेश कुमार मिश्र व मुकेश कुमार मिश्र के बीच पूर्व से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर चार अप्रैल की रात 10 बजे के आसपास राकेश कुमार मिश्र के घर पर मुकेश कुमार मिश्र व पवन कुशवाहा सहित 30-40 की संख्या में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.