बगहा, अप्रैल 19 -- मुकेश कुमार नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गहिरी मन टोला वार्ड नंबर 02 में ससुराल वालों ने मुस्कान कुमारी (22) की गले में फंदा लगा हत्या कर दी। घटना शनिवार की देर शाम की है। नौतन पुलिस ने मृतका का शव उसके ससुराल के घर से कब्जे में ले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया है। नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मुस्कान कुमारी के गर्दन पर काला निशान था।मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने वाली दारोगा श्रुति कुमारी को परिजनों ने बताया है कि गले में फंदा लगाकर मुस्कान को मारा गया है। इस मामले में परिजनों के शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका की मां पूनम देवी ने थाने में आवेदन दे बताया है कि उनकी लड़की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.