सीवान, जून 8 -- नौतन,एक संवाददाता। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने रविवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड में डिग्री कालेज निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चयन हेतु स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीओ व बीडीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण का विवरण डीएम विवेक रंजन मैत्रेय नरकटिया पंचायत,खलवां पंचायत, खाप बनकट पंचायत तथा नौतन पंचायत क्षेत्र के उन स्थानों का निरीक्षण किया। जिसका प्रस्ताव सीओ द्वारा रखा गया। उन्होंने वहां की भूमि की स्थिति, सड़क संपर्क, बिजली-पानी की उपलब्धता और आसपास के वातावरण का विस्तृत निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

सरकारी नीति और प्रक्रिया बिहार सरकार की नीति के अनुसार प...