बगहा, मई 12 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खलवा खाप में रविवार देर शाम युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई। इस दौरान मारपीट में खड्डा पंचायत के सरपंच पति कन्हैया चौधरी बुरी तरह घायल हो गये। आननफानन में उन्हें नौतन सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया। सोमवार को जीएमसीएच से भी डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान व प्रमुख कृष्णदेव चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से बाइक व चाकू बरामद किया गया है। अभी दोनों पक्षों से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो युवकों पर छेड़खानी के आरोप को लेकर मारपीट होने की जानकारी मिल रही है। यह भी पढ़ें- औखरा और उदयराम...