नौतन में अवैध शराब का धंधेबाज गिरफ्तार
सीवान, जून 5 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने सूचना के आधार पर नरकटिया गांव के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी अपने घर में छिपाकर कर शराब का धंधा कर रहा था। थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के एक घर में छिपा कर बिक्री करने के लिए भारी मात्रा में शराब रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ उक्त घर में छापेमारी की। इसके बाद घर के कमरे की तलाशी लेने पर चौवन (54) लीटर देसी तथा तीन( 3) लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज लाल बाबू चौहान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.