सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नौतन थाने की पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार युवकों में शिवजी भगत का पुत्र पवन कुमार उर्फ पवन कुशवाहा, दीपक कुमार का पुत्र आर्यन कुमार शामिल है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। नौतन थाने की पुलिस थाना क्षेत्र के मीठा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से आते दिखे। पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। जांच के दौरान इनके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: आर्यन कुमार व पवन कुमार उर्फ पवन कुशवाहा बताया। इसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.