बगहा, अप्रैल 4 -- नौतन/जगदीशपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र की झाखरा पंचायत वार्ड-2 के मनियारी गांव निवासी बालेश्वर चौधरी के पुत्र विनायक चौधरी (22) का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। उसका शव देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बता दें कि बीते 31 मार्च को उसकी हत्या मुंबई में कर दी गई थी। परिजनों को इसकी जानकारी एक अप्रैल को दी गई। शव पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गये और दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। लोग आरोपी की गिरफ्तारी, 10 लाख रुपये नकद व 10 कट्ठा जमीन की मांग पर अड़ गये। सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष निशी कुमारी व नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि विनायक च...