महाराजगंज, सितम्बर 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच नौतनवा व निचलौल तहसील क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने संबंधित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: डिस्चार्ज घटा तो गंडक ने शुरू की कटान, पीपल का पेड़ समेत पांच सीमेंटेड ब्लॉक नदी में समाएबाढ़ नियंत्रण कक्ष की जानकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार शाम चार बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से 1.29 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज जारी है, जिससे बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 110.41 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं रतनपुर स्थित रोहिन बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान 99.35 मी...