महाराजगंज, अक्टूबर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पिछले चार दिनों से लगातार गुरुद्वारा साहिब से सिख समाज की ओर से नौतनवा में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। गुरु नानक देव साहिब के बताए मार्गों पर चलने और उनके उपदेशों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रभातफेरी में शबद गायन से माहौल भक्तिमय रहा। कस्बे के गुरुद्वारा साहिब से सुबह निकली प्रभात फेरी कस्बे के जायसवाल मोहल्ला, महेंद्र नगर, सरोजनी नगर से तहसील मार्ग होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शबद कीर्तन करती चल रही बड़ी संख्या में महिलाएं गुरु की महिमा का गायन कर रही थीं। तो वहीं ढोल नगाड़े बजाते हुए पुरुष एवं बच्चे वाहेगुरु वाहेगुरु के जाप से सभी को मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.