नौतनवा में दामाद को रॉड से पीटा, केस
बगहा, अगस्त 6 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाने के नौतनवा गांव में घरेलू विवाद को लेकर ससुराल वालों ने दामाद मो. मिस्टर (40 ) पर चाकू और लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 20 जुलाई की है। मामले में मो. मिस्टर के फर्द बयान पर शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के शेख जुल्फेकार, उसकी पत्नी, पुत्र असगर अली, पुत्री रौनक खातून और दामाद मोहम्मद समीर ने गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर असगर अली ने हमला कर जख्मी कर दिया। वार कर दिया। इसके बाद मोहम्मद समीर ने लोहे के रॉड से दाहिने कंधे पर हमला कर कंधा तोड़ दिया। इसके बाद सभी ने लाठी-डंडे और रॉड से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे बेतिया रेफर कर दिया।थानाध्यक्ष मनोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.