नौतनवा में गरजे अधिवक्ता, रोजगार छीनने का लगाया आरोप
महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्टांप एवं पंजीयन विभाग में ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से निबंधन कार्य किए जाने के विरोध में अधिवक्ता आंदोलन की राह पर हैं। अधिवक्ताओं ने छठवें दिन भी नौतनवा तहसील का कामकाज ठप कर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन आगे और वृहद होता जाएगा। यह भी पढ़ें- निबंधन विभाग के आदेश के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शनअधिवक्ताओं का आंदोलन अधिवक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नौजवानों के हाथों से रोजगार छीनने का काम कर रही है। अधिवक्ताओं के आंदोलन की वजह से तहसील से जुड़े सभी न्यायिक व राजस्व काम बाधित हो गए हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में भी पूरी तरह से रजिस्ट्री बैनामा का कार्य ठप पड़ चुका है। सरकार का राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.