महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आबकारी अधिनियम से संबंधित लंबित मुकदमों के माल के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नौतनवा पुलिस ने अवैध शराब को नष्ट किया। यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में हुई।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार नौतनवा थाना परिसर में तहसीलदार कर्ण सिंह व प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम राव की उपस्थिति में वर्ष 2024 एवं 2025 के आबकारी मुकदमों से संबंधित माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। इस दौरान राजस्व व पुलिस टीम ने पूरी प्रक्रिया की फोटो व वीडियोग्राफी कराई व पंचनामा तैयार किया। विनिष्टीकरण की कार्रवाई के तहत वर्ष 2024 के छह मुकदमों से संबंधित 314 लीटर व वर्ष 2025 के 19 मुकदमों से संबंधित 269.9 लीटर शराब नष्ट की गई।पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.