नौतनवा का युवक नेपाल में कैश और चेक के साथ गिरफ्तार
महाराजगंज, सितम्बर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थ नगरपालिका भैरहवा के नगरपालिका-1 स्थित पिपलबोट संयुक्त चेकपोस्ट पर भारत से नेपाल जा रहे एक भारतीय नागरिक को 7 लाख रुपये भारतीय मुद्रा और दो ब्लैंक चेक के साथ गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त जांच टीम ने भारत से नेपाल की ओर जा रहे गोरखपुर नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर चालक की तलाशी ली। जांच के दौरान हेलमेट के अंदर छिपाकर रखे गए 7 लाख भारतीय रुपये बरामद हुए। यह रकम नेपाली मुद्रा में करीब 11 लाख 20 हजार रुपये के बराबर बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान महाराजगंज जिले के नौतनवा निवासी 26 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुई है। उसके पास से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो ब्लैंक चेक भी बरामद किए गए। कार्रवाई सशस्त्र पुलिस बल नेपाल सीमा सुरक्षा गुल्म डंडा और इलाका पुलिस कार्यालय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.