महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील के उपनिबंधक के विरुद्ध पिछले 7 महीने से अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का चल रहा आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया । उपनिबंधक का बीते 20 मई को स्थानांतरण का आदेश के बाद बुधवार को तहसील पहुंचे सहायक महानिरीक्षक निबंधन महराजगंज आलोक शुक्ला ने उपनिबंधक संदीप गौड़ का रिलीव आदेश दिखाते हुए अधिवक्ता के आंदोलन का समापन कराया।उपनिबंधक के स्थानांतरण के बावजूद अधिवक्ता अपने आंदोलन को जारी रखे हुए थे। अधिवक्ता का कहना था कि जब तक उपनिबंधक को नौतनवा तहसील से रिलीव नहीं कर दिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सहायक महानिरीक्षक निबंधन द्वारा रिलीव आदेश दिखाने के बाद अधिवक्ता ने धरना समाप्त किया। अनशन स्थल बैनर हटाते हुए नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने अधिवक्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार ...