नौतन: 882 लीटर अवैध शराब को किया विनष्ट
सीवान, मई 31 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब को आरओ नौतन की उपस्थिति में विनष्ट कर दिया गया। इस अभियान के दौरान थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार, एसआई रितेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया। शराब को नष्ट करने से पहले उसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। ताकि कोई विवाद न उठ सके। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल 882 लीटर अवैध शराब को विनष्टीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को लेकर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.