नौतन: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में चार लोग घायल
सीवान, मई 19 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षो से महिला पुरुष समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र भगत,देवेन्द्र भगत,बिहारी भगत व पुष्पा देवी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि मारपीट में गिरफ्तार मुकेश भगत, राकेश भगत को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- हिंसक संघर्ष मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फरारों पर पुलिस का शिकंजा तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.