सीवान, मार्च 25 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र हथौजी गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर कुर्की मामले के फरार वारंटी पकड़कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हथौजी गांव का अभय सिंह है। जिसके ऊपर कुर्की का मामला लंबित था। जिसके चलते वह फरार चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर कुर्की संबंधी मामलों में कानून का पालन सुनिश्चित करने का संदेश गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...