नैनीताल, मई 21 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट क्षेत्र स्थित वन पंचायत नौणा से लगे जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।कोसी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया था। टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है ताकि आग अधिक क्षेत्र में न फैल सके। वहीं दूसरी ओर फलयानी वन पंचायत क्षेत्र में भी दोपहर बाद जंगल में आग लग गई, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- नौणा वन पंचायत के जंगल में लगी आग आग लगने के बाद ग्रामीण स्वयं आग बुझाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- पनुवानौला में आग की भेंट चढ़ा जंगल

हिंदी हिन्दुस्ता...