नौणा पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने रोका यातायात
नैनीताल, जून 1 -- गरमपानी। खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद नौणा क्षेत्र की पहाड़ी से बड़ी संख्या में पत्थर सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। घटना सुबह करीब सात बजे की है, जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना के बावजूद तत्काल कोई राहत दल मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय टैक्सी चालकों और यात्रियों ने स्वयं पहल करते हुए सड़क से पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पत्थरों को सड़क किनारे किया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में नौणा क्षेत्र की पहाड़ी से अक्सर पत्थर गिरने का खतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.