नौडीहा हाई स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
गया, अप्रैल 20 -- फतेहपुर प्रखंड के नौडीहा झुरांग पंचायत स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल, नौडीहा में सोमवार को इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य आभा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। समारोह में समाजसेवी सुरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया अफजल अंसारी, दिनेश यादव, शिक्षक प्रमोद पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.