पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के नौडीहा बाजार अंचल के रबदा, कोरामी एवं बारा में भाकपा ने भीम संदेश यात्रा की शुरुआत की। गिरजा राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि देश में 1953 में पहली बार कम्युनिस्ट की सरकार केरल में बनी थी तब बाबा साहेब ने कहा था कि सामाजिक कुरीतियां एवं विषमता के खिलाफ लड़ाई कम्युनिस्ट पार्टी ही लड़ सकती है। उनके विचार को अमल में लाने की जरूरत है। भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है फिर भी संबंधित वर्ग का उत्थान नहीं हो सका। भाकपा के राज्य परिषद सदस्य राजेंद्र बैठा, दशरथ कुमार, मौमुदीन अंसारी, पप्पू पासवान, संजय रजक आदि ने भी विचार रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.