पलामू, जून 3 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। नौडिहा थाना की पुलिस ने ज्वेलरी साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का उदभेदन करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि नौडिहा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका से पहले दो और बाद में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। सभी बिहार के निवासी है। आरोपियों के पास से ठगी के सामान भी बरामद हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि हुल्सी खुर्द मे 2 मई को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति दोपहर 12 बजे दिन में एक महिला के घर में चांदी साफ करने की बात करते हुए आ गए उसके बाद दोनों व्यक्ति महिला का चांदी का अंगुठी को अच्छे से साफ कर वापस कर दिए। महिला को विश्वास में लेकर मंगलसूत्र भी साफ करने के नाम पर ले ली और उसके ब...