कोडरमा, अप्रैल 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। मुश्किल कुशा कमेटी हाजी मोहल्ला के बैनर तले शनिवार की रात आयोजित इमामे आज़म कॉन्फ्रेंस में दीनी माहौल के बीच बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में खास तौर पर नौजवानों की भागीदारी देखने को मिली। जलसे की अध्यक्षता मौलाना गुलाम सरवर ने की जबकि संचालन कारी सरमद बरकाती ने की। जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना फारुख खान रज़वी ने सोशल मीडिया ईमान के लुटेरे और नौजवाने अहले सुन्नत विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जहां जानकारी का जरिया है, वहीं यह नौजवानों के ईमान के लिए एक बड़ी चुनौती भी बनता जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, अगर नौजवान संभल गए तो पूरी कौम संभल जाएगी, लेकिन अगर वे रास्ते से भटक गए तो इसका असर आने वाली नस्लों पर भी पड़ेगा। मौलाना ने नौजवानों ...