सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। नौजवान-किसान बचाओ यात्रा का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है। इस पदयात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से किया जाएगा। यात्रा रेलवे रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, बाजार शहीदगंज और बाजार मोरगंज होते हुए मोरगंज स्थित भगत सिंह स्मारक पर समाप्त होगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने बताया कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के दुर्घटना में घायल होने के कारण इस यात्रा के संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा में राष्ट्रीय स्तर के कई नेता शामिल होंगे, जिनमें प्रदीप नरवाल, उदय भानू चिब, पारस शुक्ला और विशाल चौधरी प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस आज सहारनपुर से, आप तीन को मेरठ से...