गाज़ियाबाद, मई 9 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शहर में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुए समारोह में अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप भी नौजवानों के प्रेरणापुंज हैं। विषम परिस्थितियों में भी अडिग खड़े रहने का हुनर उनके पास था। वह देश के ऐसे सर्वमान्य नेता रहे जिन्हें जीव-जानवर भी प्यार करते थे। उन्होंने हल्दी घाटी युद्ध का वर्णन कर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए आह्वान किया। निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि अंकिता, आयुषी, ध्रुव, आंचल, अंजलि, दृष्टि व प्रिया ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनायी गयी महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लियाइंदिरापुरम के नीति खंड 3 में वी...