पटना, अप्रैल 30 -- राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने आरोप लगाया है कि सरकार बिहार के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। टीआरई-4 की अधिसूचना जारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए शिक्षक रिक्ति के विरुद्ध एक लाख 20 हजार बहाली की अधिसूचना जारी करवाने की मांग की है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि टीआरई-4 आयोजित नहीं होने से महागठबंधन सरकार के समय जारी कैलेंडर का क्रम टूट गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा का भी ध्यान नहीं रखा गया है। अधिसूचना की तिथि बार-बार बढ़ाई जा रही है। रिक्तियों की संख्या घटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- छह महीने में दो सीएम, 3 लोग बिहार चला रहे; तेजस्वी यादव ने कैबिनेट पर भी सम्राट सरकार को घेरा इससे लगता है कि सरकार की नीयत में खोट है। उसके एजेंडे में शिक्षा, स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.