एटा, जुलाई 26 -- एटा, रविवार को जिला पंचायत के जनेश्वर मिश्र सभागार में संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस पर सेमिनार का आयोजन समाजवादी पार्टी ने किया। सेमिनार में मुख्य अतिथि सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि देश के नौजवानों के दबाब में सरकार को झुकना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस तरह जंतर-मंतर पर पुलिस ने बर्बरता की। उसकी मिसाल नहीं मिलती। छोटी छोटी लड़कियों से मारपीट की गई। उनके कपड़े फाड़े गए। जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों को गिराने का जो नोटिस दिया गया है। वह बहुत निंदनीय है केवल नक्शा पास न होनें का आधार लेकर शिक्षा के मंदिर को नहीं तोड़ा जा सकता। यह भी पढ़ें- पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को सपा ने दी श्रद्धांजलि जलेसर पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन ने कहा क...