मेरठ, जून 4 -- नौचंदी मेला पटेल मंडप में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुए मुशायरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला पंचायत प्रशासन ने आयोजक हर्फकार फाउंडेशन के सचिव डॉ. ताबिश फरीद को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत से जारी नोटिस के अनुसार, हर्फकार फाउंडेशन द्वारा 23 अप्रैल को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की संस्तुति के बाद डीएम के आदेश से 27 मई को स्थानीय मुशायरा आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। अनुमति की शर्तों में स्पष्ट किया गया था कि कार्यक्रम में ऐसा कोई भी प्रस्तुतीकरण नहीं होगा जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और किसी जाति और धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचे। नोटिस में आरोप लगाया कि मुशायरे के दौरान कुछ शायरों ने राज्य सरकार के...